यह समय वर्ष का वो समय है जब कई सारे विदेशी पक्षी शीतकाल गुज़ारने के लिए मीलों दूर से उड़कर भारत आते हैं। इन पक्षियों के झुण्ड को देखने की जिज्ञासा पिछले कुछ समय से सभी लोगों के बीच बढ़ सी गयी है। झुण्ड में एक साथ उड़ते हुए ये पक्षी अक्सर एक ऐसी प्रक्रिया पेश करते हैं जो अत्यंत ही दुर्लभ है।
इन पक्षियों के झुण्ड इतने बड़े होते हैं कि इनकी विशालता देखते ही बनती है। परन्तु इतने सारे पक्षी जब एक साथ उड़ते हैं, तो ये एक दूसरे से दूर-दूर नहीं बल्कि काफी नज़दीक उड़ते हैं, और इससे हमें एक ऐसा नज़ारा देखने को मिलता है जैसे मानो आकाश में कोई हमारी आँखों के सामने ही चित्रकारी कर रहा हो। इस प्रक्रिया को अंग्रेज़ी में मरमरेशन (Murmurations) के नाम से जाना जाता है तथा इसे आप ऊपर दी गयी वीडियो में देख सकते हैं।
क्या ये सभी पक्षी साथ उड़ने से पहले कोई अभ्यास करते हैं? कैसे ये इतनी बड़ी तादाद में इतने सामंजस्य के साथ उड़ते हैं। शायद यह प्रकृति के कई चमत्कारों में से एक है। वास्तव में प्रकृति का ये स्वरुप इसके सबसे विस्तृत नृत्यों में से एक प्रतीत होता है।
संदर्भ:
1.https://en.wiktionary.org/wiki/murmuration
11-12-2019 10:58 AM
10-12-2019 12:38 PM
09-12-2019 12:46 PM
08-12-2019 12:15 PM
07-12-2019 11:17 AM
06-12-2019 11:45 AM
05-12-2019 01:30 PM
04-12-2019 11:16 AM
03-12-2019 12:21 PM
02-12-2019 11:52 AM
© - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.